Headlines

Transfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी

देहरादून 24 मई 2026।

उत्तराखंड सरकार ने शनिवार देर शाम बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में बदलाव किया है।

कई अहम जिलों और विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती से शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने का संदेश दिया है

प्रमुख बदलाव एक नजर में:

जिलाधिकारियों की अदला-बदली

• देहरादून: आईएएस सवीन बंसल की जगह आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया।

उन्हें स्मार्ट सिटी CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

   • बागेश्वर: आईएएस आकांक्षा कोंडे की जगह अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

2. सचिव और आयुक्त स्तर पर फेरबदल

• सवीन बंसल को सचिव नियोजन बनाया गया है।

• आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इससे पहले यह जिम्मेदारी विनय शंकर पांडे के पास थी •

विनय शंकर पांडे को नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

   • नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

• आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

3. अन्य अहम नियुक्तियां

• आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया है।

• बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का नया पदभार दिया गया है।

उनके पास पहले से पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार भी है

क्यों अहम है यह फेरबदल?

शनिवार रात कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

सरकार का दावा है कि इसका मकसद प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ज्यादा प्रभावी बनाना और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

इस फेरबदल में देहरादून और बागेश्वर जैसे बड़े जिलों के डीएम बदलने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा,

नियोजन और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *