Headlines

Exposure:-सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण

घोड़ाखाल 24 मई 2026।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रांगण में विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र एवं शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित स्वर्गीय मेजर चंद्र शेखर मिश्रा की प्रतिमा का गरिमामयी समारोह में अनावरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (OBA), सैन्य अधिकारी तथा स्वर्गीय मेजर मिश्रा के परिवारजन उपस्थित रहे।

शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र थे, जिन्होंने वर्ष 1973 में विद्यालय में प्रवेश लिया।

तथा वर्ष 1981 में उत्तीर्ण होकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश किया।

इसके पश्चात वे भारतीय सेना की 14 जाट रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त कर राष्ट्र सेवा में समर्पित हो गए।

अपने दस वर्षों के सैन्य सेवाकाल में उन्होंने अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

वर्ष 1996 में वे 34 राष्ट्रीय राइफल्स (जाट) में कंपनी कमांडर के रूप में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।

6 दिसंबर 1996 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान उन्होंने असाधारण वीरता का परिचय देते हुए।

अपने प्राणों की आहुति दे दी। राष्ट्र की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान, अद्वितीय शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्राचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने शहीद मेजर मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात शहीद मेजर की धर्मपत्नी राजश्री मिश्रा ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (OBA) के अध्यक्ष एयर वाइस मार्शल ओ.पी. तिवारी (सेवानिवृत्त)

तथा महासचिव विनोद सिंघल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर शहीद मेजर मिश्रा की धर्मपत्नी ने अपने पति के प्रति गर्व, सम्मान एवं सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने कहा कि शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा सदैव घोड़ाखाल परिवार की स्मृतियों में अमर रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी, जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने कहा कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय के परेड ग्राउंड का नामकरण “सी. एस. मिश्रा परेड ग्राउंड” किए जाने की भी घोषणा की गई,

जिससे विद्यालय सदैव वीर शहीद के अद्वितीय साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करता रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Disaster Affected:-मंत्री चौधरी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *