Headlines

Rescue:-महादेव चट्टी के पास गहरी खाई में गिरा ट्रक चालक घायल

टिहरी गढ़वाल  28 मई 2026।

 एस डी आर एफ पोस्ट ब्यासी को पुलिस चौकी बचेलीखाल, थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि,

महादेव चट्टी से आगे डंपिंग जोन के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 120 से 125 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था।

दुर्घटना के समय ट्रक में केवल चालक सवार था, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में फंसा हुआ था।

रात के अंधेरे एवं दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए घायल तक पहुंच बनाई।

टीम द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर एवं रोप की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

इसके उपरांत घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

घायल की पहचान अजय छेत्री पुत्र राम सिंह, निवासी छिद्रवाला, देहरादून के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *