Headlines

Death:- अल्मोड़ा में खाई में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली दो की मौत

अल्मोड़ा 29 मई 2026।

डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप ग्राम गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें दो व्यक्ति सवार है।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या UK 02 CA 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान

चत्ते राजी, उम्र 26 वर्ष, पुत्र गंगा राम, निवासी कैलाली, नेपाल।

उमेश, उम्र 22 वर्ष, पुत्र रमेश, निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर।

एस डी आर एफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकालने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई,

तथा शवों को अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Fire Incident🔥 :- उत्तरकाशी जिले के गौरसाली गांव में अग्निकांड से गाय व बछड़ा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *