मौसम☔ Alert :- भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया Panchur Varta5 June 20265 June 202601 mins देहरादून 05 जून 2026। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश। सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिए गए हैँ निर्देश,कई जनपदों के लिए जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट। ये भी पढ़ें: LifeStyle :- उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव - सीएम धामी Post navigation Previous: Dead Body:- तीन दिनों की सर्चिंग के बाद एसडीआरएफ ने नयार नदी से बरामद किया शव Next: Pillow Massacre :- तकिया हत्याकांड का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Dedication :- खराब मौसम भी सीएम धामी के कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण को नहीं रोक सकीं Panchur Varta5 June 20265 June 2026 0
LifeStyle :- उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – सीएम धामी Panchur Varta4 June 20264 June 2026 0
Instruction :- मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम Panchur Varta31 May 202631 May 2026 0
Instructions issued:-यात्रियों को निकटतम सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश जारी Panchur Varta31 May 202631 May 2026 0