Headlines

Dead Body:- तीन दिनों की सर्चिंग के बाद एसडीआरएफ ने नयार नदी से बरामद किया शव 

पौड़ी 05 जून 2026।

 पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण कि नयार नदी में एक व्यक्ति बह गया था। जिसे एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम धुमाकोट तीन दिनों से सर्च कर रहीं थी।

 एसडीआरएफ ने लापता व्यक्ति की खोज हेतु लगातार सघन सर्च अभियान संचालित किया गया।

उनके द्वारा टीमों को निर्देशित किया गया था कि संभावित स्थानों, नदी के किनारों, गहरे जल क्षेत्रों,

एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर अलग-अलग टीमों का गठन कर निरंतर एवं व्यवस्थित सर्चिंग की जाए।

 02 जून एवं 03 जून 2026 को लगातार सर्चिंग के बावजूद व्यक्ति का कोई सफलता नहीं मिल पायी।

इसी क्रम में आज  04 जून 2026 को पुनः गहन सर्च अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा नयार नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया,

जिसे आवश्यक कार्यवाही उपरांत जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान मदन सिंह पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कैमूर, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *