1,000 उपभोक्ता – जीवन ज्योति भारत गैस सर्विस, कैनाल रोड (मो. 9412078085, 7302994129, 9627167899)
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अब गैस बुकिंग, रिफिल आपूर्ति एवं अन्य सेवाओं के लिए अपनी नव-आवंटित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को सुचारु एवं निर्बाध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए,
तथा गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जाए। संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए उपभोक्ता संबंधित आवंटित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।