Headlines

Assured:- सीएम धामी ने केशव नेगी की पुत्री को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया

देहरादून 08 जून 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता से वार्ता की।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा,

तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

साथ ही केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया।

हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

ये भी पढ़ें:   Sports Event :- जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *