Headlines

Complaints :- समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी 194 जन शिकायतें 

देहरादून 09 जून 2026।

– देहरादून में समाधान दिवस में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने 194 जन शिकायतें सुनीं और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

डीएम ने बैंकिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए। एक मामले में पात्रता जांचे बिना ऋण देकर अब घर नीलामी का नोटिस भेजा गया। डीएम ने रिपोर्ट मांगी।

बुजुर्ग पिता से धोखे से पत्नी के नाम मकान की रजिस्ट्री कराने और खर्चा न देने वाले बेटे पर भरण पोषण एक्ट में वाद दर्ज होगा।

85 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर निगम और निजी भूमि पर अवैध कब्जे की जांच के आदेश दिए गए।

डीएम ने क्रोनिक रोगों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर इलाज, शहर के मार्गों का सुधारीकरण,

पुलों के प्रोटेक्शन, नदियों के चैनलाइजेशन में तेजी और डार्क स्पॉट खत्म कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:   Temporary Transfer:- अमरदीप गैस सेवा के उपभोक्ताओं को वैकल्पिक गैस एजेंसियों पर किया गया अस्थायी स्थानांतरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *