रेस्क्यूRescue:- चमोली के गलनाव में बाइक गिरी खाई में दो घायल Panchur Varta10 June 202610 June 202601 min चमोली 10 जून 2026। पुलिस चौकी गौचर के माध्यम से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, गलनाव नामक स्थान पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे चली गई है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना में एक युवक को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई थीं, जबकि दूसरा युवक सामान्य रूप से घायल था। दुर्घटनास्थल सड़क से नीचे होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। अपर उप निरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में एस डी आर एफटीम द्वारा तत्काल नीचे उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई, तथा सावधानीपूर्वक उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके उपरांत टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा आगे के उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घायलों की पहचान लइक अहमद (26 वर्ष), निवासी नद्दा फन मोहल्ला, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा इब्राहिम मंसूरी (28 वर्ष) पुत्र मुन्नी अहमद निवासी के रूप में हुई। एस डी आर एफ की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से दोनों घायलों को समय रहते उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सका। ये भी पढ़ें: Air Rescue:-कालीशिला में हृदयाघात से अचेत श्रद्धालु का चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया एयर रेस्क्यू Post navigation Previous: Voter List:-कांग्रेस के बीएलओ-2 निर्वाचन विभाग की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें – गोदियालNext: Free Travel :-उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को साधारण श्रेणी की बसों में प्रवेश पत्र दिखाकर कर सकेंगे निःशुल्क यात्रा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Air Rescue:-कालीशिला में हृदयाघात से अचेत श्रद्धालु का चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया एयर रेस्क्यू Panchur Varta25 July 202625 July 2026 0
Rescue:-उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे 07 व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta19 July 202619 July 2026 0
Rescue :- भवाली-रामगढ़ मार्ग पर दिल्ली की महिंद्रा मराज़ो खाई में गिरी एसडीआरएफ ने किया दंपति का रेस्क्यू Panchur Varta19 July 202619 July 2026 0