Headlines

Illegal Weapons :-एसटीएफ और काशीपुर पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी लाइसेंस बरामद किए

देहरादून 11 जून 2026।

अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

 एसटीएफ और काशीपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कटोराताल क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी लाइसेंस बरामद किए हैं।

मामले का खुलासा करते हुए एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट मिला था।

त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया।

कार की तलाशी के दौरान एक पंप एक्शन बंदूक एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल दो मैगजीन एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल एक रिवाल्वर 237 जिंदा कारतूस और साथ फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद हुए हैं।

इस मामले में सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल निवासी काशीपुर पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि बाहरी राज्यों से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उन्हें उत्तराखंड में ट्रांसफर कराने और वैध दिखाने वाले गिरोह अब एसटीएफ के रडार पर हैं।

राज्य में अब तक इस मामले से संबंधित 3 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें संलिप्त 5 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें:   Resignations:- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लोकतंत्र की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *