Headlines

Discussion :- मुख्यमंत्री धामी से राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली 11 जून 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सहभागिता कर रहे हैं।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं।

बैठक के दौरान विकसित भारत-2047 के लक्ष्य, सहकारी संघवाद को और अधिक सशक्त बनाने तथा राज्यों के समग्र एवं संतुलित विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में उत्तराखण्ड के विकास, आधारभूत संरचना, पर्यटन, निवेश, रोजगार सृजन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रख रहे हैं।

राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Engineer:- सृष्टि के प्रथम अभियंता और शिल्पकार की जयंती, जानिए क्यों मनाया जाता है विश्वकर्मा जयंती का पर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *