Headlines

Rescue:-नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति को एस डी आर एफ ने निकाला 

सोनप्रयाग 12 जून 2026।

 कोतवाली सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचना दी कि सटल पुल के समीप एक व्यक्ति नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसा हुआ है।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि उक्त व्यक्ति नदी किनारे एक चट्टान के पास फंसा हुआ था तथा सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में असमर्थ था।

एस डी आर एफ टीम के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक मार्ग से व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान बचन सिंह (56 वर्ष), पुत्र गोविंद सिंह, निवासी मटधार, घनसाली, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

रेस्क्यू उपरांत एस डी आर एफ टीम द्वारा उन्हें सरकारी वाहन से सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Rescue :- एस डी आर एफ ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया रेस्क्यू 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *