Headlines

Himalayan Ecology :- स्विट्जरलैंड में वैश्विक वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेंगे सोनम वांगचुक, जलवायु परिवर्तन और हिमालयी पारिस्थितिकी पर रखेंगे विचार

लेह 24 जून 2026।

लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक आगामी दिनों में स्विट्जरलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं।

सम्मेलन में दुनिया भर के 20 वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ, जलवायु शोधकर्ता और नीति निर्माता शामिल होंगे, जहां जलवायु परिवर्तन,

ग्लेशियरों के संरक्षण, जल संकट तथा पर्वतीय क्षेत्रों के सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

सोनम वांगचुक विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, कृत्रिम ग्लेशियर (आइस स्तूप) तकनीक,

जल संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के अपने अनुभव साझा करेंगे।

उनके द्वारा विकसित “आइस स्तूप” तकनीक को विश्व स्तर पर सराहना मिली है और इसका प्रयोग स्विट्जरलैंड के आल्प्स क्षेत्र में भी किया जा चुका है।

सम्मेलन में विभिन्न देशों के बीस  वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।

इसमें ग्लोबल वार्मिंग, हिमनदों के तेजी से पिघलने, जल संसाधन प्रबंधन और टिकाऊ विकास के लिए नई तकनीकों पर विचार-विमर्श होगा।

वैज्ञानिक समुदाय इस सम्मेलन को भविष्य की पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच मान रहा है।

सोनम वांगचुक लंबे समय से हिमालयी पारिस्थितिकी, शिक्षा सुधार और जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

उन्हें Ramon Magsaysay सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

उनकी उपस्थिति से सम्मेलन में पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:   Pending Cases :- मुख्य सचिव ने सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत में राज्य की ओर से रखे जाने वाले लम्बित वादों की समीक्षा बैठक की 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *