भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि,
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं।
उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है।
प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है।
उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमे अब तक की सबसे अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है।
हमने कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है।
लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है।
इसी क्रम में हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है।
ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है।
उन्होंने कहा कि बिहार, असम और बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन इसे साबित करता है।
कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है।
लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है।
हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है।
ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है।
तरुण चुघ ने एक एक वोट से सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक बूथ पर फोकस करना है ताकि देवभूमि को पार्टी का अभेद किला बनाना है।
वहीं सीएम धामी ने जहां कम वहां हम के नीति पर अमल करते हुए, हमे 27 की महा विजय को साकार का आह्वाहन किया।