Headlines

Arrested :- फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को  पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ़्तार 

 देहरादून 13 जुलाई 2026।

अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में,

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

  कोतवाली डोईवाला पर गंभीर धाराओं में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 326/2025, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और धारा 5 पोक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम),

जिसमें डोईवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा  15-12-25 को कोतवाली डोईवाला पर तहरीर दी गई थी कि,

उनके पडोस में किराये पर रहने वाले कैलाश नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया,

गठित टीमों द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में जांच पड़ताल करते हुए अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई,

परन्तु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल तथा तकनीकी विशलेषण की सहायता से अभियुक्त के अलीपुर इब्राहिमपुर हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई,

जिस पर कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा  वांछित अभियुक्त कैलाश को ओम पैकिजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश चंद्र पुत्र जसराज, निवासी बुराखन बैयवार, थाना लाडगढ, जिया बैयवार, राजस्थान, हाल पता ओम पैकेजिंग फैक्ट्री, बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Arrested :- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *