Headlines

Provocations :- कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी उकसावे में ना आए-गोदियाल

देहरादून 22 जुलाई 2026।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक वीडियो मैसेज भेज कर,

उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए और शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का मदद करें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का आह्वान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिन मुद्दों पर भाजपा को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था, उन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वह विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी जैसे गंभीर मामलों को उठाने और युवाओं के हितों की बात करने से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी उकसावे में न आएं।

साथ ही प्रशासन से अपेक्षा है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न न होने दे।

कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और जनहित के हर मुद्दे पर पूरी मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी।

ये भी पढ़ें:   Schedule :- उत्तराखंड में जिला योजना समिति निर्वाचन की तैयारियां शुरू, निर्वाचक नामावली की समय-सारिणी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *