Headlines

Smuggler:- देहरादून में एसटीएफ ने 15 लाख की कैटामाइन कि बरामद, दो तस्कर गिरफ़्तार 

देहरादून 27 जुलाई 2026।

उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सेलाकुई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए।

1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22(सी)/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एएनटीएफ को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी की।

इस दौरान स्कूटी से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो डिक्की से 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद हुई।

मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक ने बरामद पदार्थ की पहचान कैटामाइन के रूप में की। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी जमनपुर, सेलाकुई और अंकित तिवारी निवासी नगला कल्लू,

शाहाबाद देहात, हरदोई (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी सेलाकुई के रूप में हुई है।

दोनों ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहे थे।

पूछताछ में पुलिस को मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।

एसटीएफ अब कैटामाइन के स्रोत, इसकी आपूर्ति करने वालों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने लोगो से अपील की है कि नशे से दूर रहें और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या एसटीएफ-एएनटीएफ को दें।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसटीएफ ने कहा कि,

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत प्रदेश में नशा तस्करों और संगठित ड्रग नेटवर्क के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:   Red-Handed:- मसूरी में मोबाइल की दुकान में चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *