Headlines

Red-Handed:- मसूरी में मोबाइल की दुकान में चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ पकड़ा

मसूरी 27 जुलाई 2026।

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे,

गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान मसूरी पुलिस ने मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, मोबाइल संबंधी अन्य उपकरण तथा दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है।

घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस टीमों द्वारा नियमित रूप से गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में 27 जुलाई की सुबह कोतवाली मसूरी से गश्त पर निकली पुलिस टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल नामक दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।

पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए दुकान की घेराबंदी की और अंदर घुसे दो आरोपियों को चोरी करते हुए मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया।

तलाशी एवं मौके की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दुकान से चोरी किए गए,

विभिन्न कंपनियों के नए-पुराने एवं रिपेयरिंग के लिए आए 09 मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर और डाटा केबल समेत अन्य मोबाइल उपकरण बरामद किए गए।

इसके अलावा दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों पंजाब से मसूरी घूमने आए थे।

उनके पास रखे पैसे करीब दो दिन पहले समाप्त हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई।

हालांकि, मसूरी पुलिस की लगातार रात्रि गश्त और चेकिंग के चलते वे पहले अपने मंसूबों को अंजाम नहीं दे सके।

सोमवार को उन्होंने मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों आरोपी मौके पर ही पकड़े गए।

गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) पुत्र रणजीत सिंह, निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब,

तथा तरणप्रीत सिंह (30) पुत्र रणजीत सिंह, निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में मु0अ0सं0 29/2026, धारा 305, 317(2),

331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान – विभिन्न कंपनियों के नए-पुराने एवं रिपेयरिंग के लिए दुकान पर आए 09 मोबाइल फोन।

– चार्जर, एडाप्टर और डाटा केबल समेत अन्य मोबाइल उपकरण।

– दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा।

– घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल।

पुलिस टीम – अ0उ0नि0 गोपाल सिंह चौहान – कांस्टेबल अजीत – होमगार्ड सोबत व होमगार्ड अंकित ।

ये भी पढ़ें:   Arrested:- एक महीने पहले हुए झगड़े के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *