Headlines

Rescue:- गंगोरी के समीप खाई में गिरे मैक्स गाड़ी एक घायल

उत्तरकाशी 30 जुलाई 2026।

जनपद उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एस डी आर एफ) की टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गंगोरी के समीप एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट उजैली से हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

घटनास्थल पर पहुंचते ही ज्ञात हुआ कि वाहन गहरी एवं दुर्गम खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

एस डी आर एफ टीम ने बिना समय गंवाए खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया।

अत्यंत कठिन एवं खड़ी ढलान के बीच चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँचकर सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया।

दुर्गम एवं खड़ी ढलान के बीच चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एस डी आर एफ के आरक्षी कृष्ण पाल,

एवं जसविंदर सिंह ने अदम्य साहस, धैर्य एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को अपनी पीठ पर सुरक्षित उठाकर सड़क तक पहुँचाया।

इसके उपरांत उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

घायल व्यक्ति की पहचान प्रेमलाल (55 वर्ष), निवासी गंगोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *