Headlines

Theft:- दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

 कर्णप्रयाग 31 जुलाई 2026।

पीड़ित भूपेन्द्र सिंह नेगी पुत्र राजे सिंह नेगी निवासी ग्राम सिरण, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित तहरीर दी कि,

गौचर बजार में “मसूरी कंगन स्टोर”नाम से दुकान से 28 जुलाई की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे लगभग ₹15,000 नगद एवं पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक चोरी कर ली गई है।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-23/2026 धारा 305(क)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

तथा प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।

इसके अतिरिक्त गौचर बाजार में लगे लगभग 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

फुटेज में  28 जुलाई की रात लगभग 03:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के पास से गौचर बाजार की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।

संदिग्ध की फोटो एवं वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जांच पड़ताल की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप बृहस्पतिवार की शाम लगभग 05:00 बजे गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई ₹10,100 नगद एवं वादी की पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्राथमिक जांच में यह भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की घटनाओं का अभ्यस्त अपराधी है।

तथा उसके विरुद्ध जनपद टिहरी, पौड़ी एवं देहरादून के विभिन्न थानों में चोरी के कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।

 अभियुक्त- महावीर सिंह पुत्र मदन सिंह  निवासी – ग्राम पुंडोली, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र – 37 वर्ष।

बरामदगी- ₹10,100/- नगद, पंजाब नेशनल बैंक की एक पासबुक,

ये भी पढ़ें:   Exposure:-बद्रीनाथ मुकुट चोरी का पुलिस ने किया खुलासा चोर को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *