Headlines

Saber Gift :- खड़गे और कुमारी शैलजा को कृपाण भेंट कर लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

हल्द्वानी 08 अगस्त 2026।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा को हल्द्वानी पहुंचनेेेे पर देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी द्वारा कृपाण भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कृपाण भेंट करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों,

सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस अवसर पर कहा गया कि कृपाण केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, न्याय, आत्मसम्मान और समाज की रक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है।

इसे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेंट करने का उद्देश्य उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ उन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करना है,

जिनके लिए देश में लंबे समय से संघर्ष किया जाता रहा है।

कहा गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन जनहित के मुद्दों,

सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

कृपाण भेंट करने का यह अवसर व्यक्तिगत रूप से भी बेहद भावनात्मक और गौरवपूर्ण बताया गया।

इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस सम्मान को स्वीकार किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह क्षण सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा,

लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें:   Truth:- झूठ, भ्रम, अफवाह का मुंहतोड़ जवाब देकर, विकास और जनकल्याण का सच सामने लाए -धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *