Headlines

Arrested:- रायपुर हत्याकांड में फरार दो और आरोपी गिरफ़्तार, पुलिस ने बस अड्डे के पास दबोचा

देहरादून, 26 अगस्त 2026।

रायपुर क्षेत्र में युवक मोहम्मद इफ्तियार की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्टा में कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था।

विवाद के दौरान मोहम्मद इफ्तियार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद मृतक के भाई नजरे आलम पुत्र अमीर हसन की तहरीर पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 336/2026, धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों अनस पुत्र नसीम अहमद (21 वर्ष),

आरिस पुत्र मोहम्मद तालीम (28 वर्ष) तथा जावेद पुत्र नईम (24 वर्ष), सभी निवासी रक्षा विहार, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

न्यायालय के आदेश पर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया था।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में कुछ अन्य युवकों की संलिप्तता भी सामने आई।

इसके बाद पुलिस टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया। लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त को फरार चल रहे दो आरोपियों तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी रक्षा विहार रायपुर,

तथा अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ़्तार आरोपी

– तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी रक्षा विहार, रायपुर।

– अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद, निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर (उप्र)।

पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Firing Incident:- बेलड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *