Headlines

Death :- अल्मोड़ा में  पुराने मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

अल्मोड़ा 01 सितंबर 2026।

 अल्मोड़ा जनपदव के धारकीतुणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

एक पुराने मकान की जर्जर दीवार अचानक ढह जाने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार पूर्वाह्न 11:36 बजे डीसीआर अल्मोड़ा से एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि,

धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिर गई है,

जिसके नीचे दो व्यक्तियों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट सरिया पानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

टीम ने मलबा हटाकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

एस डी आर एफ ने दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हालांकि,

उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है और जिला पुलिस द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लगातार बारिश और पुराने भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:   accident:- अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा मकान ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *