Headlines

accident:- अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा मकान ढहने से मां-बेटी समेत तीन की मौत

अल्मोड़ा, 01 सितंबर 2026।

 अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र स्थित ग्राम वडयूडा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।

मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया और मलबे से तीनों शव बरामद किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीआर/आपदा नियंत्रण कक्ष से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि ग्राम वडयूडा में एक मकान अचानक ढह गया है,

और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

सूचना मिलते ही पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में एस डी आर एफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले मार्ग पर भारी मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध मिली।

इसके बावजूद एस डी आर एफ जवानों ने उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचकर स्थानीय लोगों,

फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे से तीन लोगों के शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष), पुत्री राजेन्द्र राम तथा मनीष कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई है।

हादसे में एक व्यक्ति गुलाब राम बाल-बाल बच गए। बताया गया कि वह मकान के बाहर बने एक कमरे में सो रहे थे,

और मकान गिरने के दौरान समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

एस डी आर एफ द्वारा बरामद किए गए तीनों शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,

जबकि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:-प्रेमनगर में तेज बहाव में बही क्रेटा, एक युवती घायल युवक व युवती की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *