Headlines

Schedule :- उत्तराखंड में जिला योजना समिति निर्वाचन की तैयारियां शुरू, निर्वाचक नामावली की समय-सारिणी जारी

देहरादून 05 सितंबर 2026।

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के समस्त जनपदों में (हरिद्वार जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र को छोड़कर)

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारिणी जारी कर दी है।

इसके तहत मतदाता सूची तैयार करने, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर संपन्न की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितम्बर 2026 को निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप (आलेख्य) का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 10 सितम्बर 2026 को नामावली का निरीक्षण,

तथा दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 12 सितम्बर 2026 को किया जाएगा,

जबकि 15 सितम्बर 2026 को अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) द्वारा जिला पंचायत,

तथा नगर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने संबंधी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से कराया जाएगा।

इसके साथ ही निर्वाचक मंडल को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय,

जिला पंचायत मुख्यालय तथा सभी नगर स्थानीय निकायों के मुख्यालयों में निर्वाचक नामावली एवं संबंधित सूचनाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन से जुड़ी समस्त कार्यवाही संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला मजिस्ट्रेट की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

यह प्रक्रिया जिला योजना समितियों के गठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इनके माध्यम से जिला स्तर पर विकास योजनाओं के समन्वय और क्रियान्वयन को दिशा दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *