Headlines

Approval:- भाजपा की कार्यसमिति का पहले सत्र में उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव का अनुमोदन

हल्द्वानी 09 सितम्बर2026।

भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति का पहला सत्र विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव अनुमोदन के साथ सम्पन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा,

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री  विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह,

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक मंच पर उपस्थित रहे।

रामपुर रोड के एक निजी प्रतिष्ठान के हरि प्रसाद टम्टा सभागार में हुई इस कार्यसमिति के प्रथम राजनैतिक प्रस्ताव में पीएम मोदी के बतौर पीएम,

एवं सीएम सेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित होते भारत की विस्तृत चर्चा की।

इस प्रस्ताव को नरेश बंसल ने प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन  अजय भट्ट, रेखा आर्य, माला राज्यलक्ष्मी शाह और  मदन कौशिक द्वारा किया गया।

इसी तरह दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव में किस तरह विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की गये।

इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा द्वारा प्रस्तुत किया गया और डाक्टर कल्पना सैनी,

विजय बहुगुणा द्वारा किया गया। बैठक के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने मार्गदर्शन दिया है।

ये भी पढ़ें:   Idea:- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के विचार को आगे बढ़ाने को धामी और टीम की पीठ थपथपाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *