Headlines

Dialogue :- यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों से किया सीधा संवाद, शत-प्रतिशत बिलिंग के दिए निर्देश

 देहरादून 09 सितम्बर, 2026।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी,

एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों के साथ सीधा संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने फील्ड स्तर पर मीटर रीडिंग से जुड़े कार्यों, चुनौतियों और व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि मीटर रीडर विभाग और उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उनकी भूमिका न केवल सही बिलिंग सुनिश्चित करने में अहम है, बल्कि उपभोक्ता संतुष्टि और राजस्व प्रबंधन पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता है।

इसलिए विभाग फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संवाद के दौरान पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों से सीधे फीडबैक लिया और उनके सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

प्रबंध निदेशक ने सभी मीटर रीडरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत बिलिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सही, समयबद्ध और वास्तविक मीटर रीडिंग बेहतर बिलिंग व्यवस्था की आधारशिला है।

मीटर रीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि का सीधा असर बिलिंग एफिशिएंसी, राजस्व संग्रहण और उपभोक्ता संतुष्टि पर पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बिजली कनेक्शन की रीडिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर वास्तविक मीटर के आधार पर सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए,

ताकि उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराया जा सके और विभाग की बिलिंग प्रणाली अधिक प्रभावी बन सके।

पीसी ध्यानी ने कहा कि फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के अनुभव और सुझाव विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसी उद्देश्य से मीटर रीडरों के साथ यह संवाद आयोजित किया गया, ताकि जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझकर उनका समाधान किया जा सके।

बैठक में सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के अंत में प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों और मीटर रीडरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए,

बेहतर बिलिंग व्यवस्था, प्रभावी राजस्व प्रबंधन और उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   Building the Future:- शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है - मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *