Headlines

Government:- सरकारी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में भाजपा सरकार: विकास नेगी

कोटद्वार 17 सितंबर 2026।

 जिला कोटद्वार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने स्वर्गाश्रम नगर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए,

भाजपा सरकार पर प्रदेश की बेशकीमती सरकारी जमीनों एवं संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर प्रदेश की बहुमूल्य भूमि को लीज,

नीलामी और पीपीपी के नाम पर निजी कंपनियों को देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

विकास नेगी ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड (UIIDB) के माध्यम से सरकारी विभागों की जमीनों और संपत्तियों को निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई है।

उन्होंने मसूरी स्थित पार्क एस्टेट (हाथीपांव) की लगभग 142 एकड़ सरकारी भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 हजार करोड़ रुपये बताई गई है,

को मात्र एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की लीज पर दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।

उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर सरकार ने स्वयं करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर खर्च किया, उसी संपत्ति को दीर्घ अवधि की लीज पर देकर सरकारी राजस्व,

और जनहित को नुकसान पहुंचाने का आरोप सामने आता है। सरकारी जमीन प्रदेश की जनता की संपत्ति है ,

और उसे किसी भी स्थिति में निजी हितों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

विकास नेगी ने कहा कि नैनिताल, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की सरकारी संपत्तियों को भी लीज/पीपीपी के माध्यम से निजी हाथों में देने की प्रक्रिया की जानकारी सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इन संपत्तियों का मूल्यांकन किस आधार पर किया गया और किन शर्तों पर इन्हें निजी कंपनियों को दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को बेचने अथवा निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, किसी सरकार या व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं।

कांग्रेस पार्टी सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगी और जनहित में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, सभासद मुरली शर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Special Training:- औली में भारत-अमेरिका की संयुक्त सैन्य ताकत का प्रदर्शन, आतंकवाद विरोधी अभियानों की विशेष ट्रेनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *