अपराधMurder:- पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को खुद फोन कर दी वारदात की सूचना, आरोपी पति फरार Panchur Varta21 September 202621 September 202601 mins देहरादून, 21 सितंबर 2026। देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला कमरे में मृत अवस्था में मिली, जबकि आरोपी पति फरार हो चुका था। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नामक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस सक्रिय हुई और कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस टीमों ने कॉल लोकेशन के आधार पर मौके की तलाश शुरू की। जांच के दौरान एक प्लॉट में बने कमरे का दरवाजा खोलने पर वहां 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ उक्त कमरे में रह रही थी। दोनों मूल रूप से ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। मृतका का भाई अभिषेक भी पास के मकान में रहता है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि धीरज और काजल के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीमों ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति धीरज पंवार की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मुख्य बिंदु: – – क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या। -आरोपी पति ने खुद कंट्रोल रूम को फोन कर दी सूचना। -पुलिस पहुंची तो महिला मृत मिली, आरोपी फरार। -दंपती के बीच कई दिनों से चल रहा था विवाद। -हत्या का मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गठित। ये भी पढ़ें: Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच Post navigation Previous: Ropeway:- धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Suicide:- मालदेवता के लोहे के पुल पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0
Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच Panchur Varta20 September 2026 0
Fake Appointment ✉️:- बैराज रोड पर एम्स ऋषिकेश की सुरक्षा टीम का स्टिंग ऑपरेशन; फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद बरामद Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Cyber Fraud 🤢:-दुकानदार के खाते से उड़े 32 हजार रुपए, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाई Panchur Varta13 September 202613 September 2026 0