Headlines

Opening Ceremony:- उत्तराखंड प्रीमियर लीग-3 का भव्य आगाज, वाणी कपूर के साथ लोक कलाकारों से सजा मंच

देहरादून, 21 सितंबर 2026।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल ) के तीसरे सीजन का आज देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन खास रहा, क्योंकि खेल के साथ-साथ बॉलीवुड और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम भी देखने को मिला।

ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर रही जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इसके अलावा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोक कलाकार ने भी मंच पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

लोक संस्कृति की बिखरी रंगत

उद्घाटन समारोह में गढ़वाल, कुमाऊं, जौनपुर और जौनसार क्षेत्र के चर्चित लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया।

गढ़वाल से करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज, कुमाऊं से इंदर आर्य, जौनपुर से मंजू नौटियाल तथा जौनसार से अज्जू तोमर और अजय चौहान ने मंच साझा किया।

महिला वर्ग के मुकाबलों से हुई शुरुआत

यूपीएल-3 के उद्घाटन दिवस पर सबसे पहले महिला वर्ग के मुकाबले खेलें गए। सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ।

इसके बाद दोपहर 3 बजे बागेश्वर एरियल और मसूरी क्वींस की टीमें आमने-सामने की टक्कर हुई। दोनों मैचों के समापन के बाद शाम को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

क्रिकेट और संस्कृति का उत्सव

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड  की सचिव किरण वर्मा ने कहा कि उद्घाटन समारोह यूपीएल के एक और रोमांचक सीजन की शुरुआत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना गर्व की बात है।

वहीं, बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष एवं  सीएयू के पूर्व सचिव महीम वर्मा ने कहा कि यह आयोजन क्रिकेट और उत्तराखंड की जीवंत सांस्कृतिक पहचान दोनों का उत्सव है।

उन्होंने विश्वास जताया कि  यूपीएल का तीसरा सीजन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार साबित होगा।

 यूपीएल के चेयरपर्सन सुनील जोशी ने कहा कि लीग का तीसरा संस्करण उत्तराखंड क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह टूर्नामेंट अनुभवी और उभरते खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय टी-20 माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

1 अक्टूबर को होगा फाइनल

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि पुरुष वर्ग की शुरुआत 22 सितंबर को शाम 7:30 बजे हरिद्वार एल्मास और नैनीताल टाइगर्स के मुकाबले से होगी।

पुरुष वर्ग का एलिमिनेटर 30 सितंबर और फाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ मनोरंजन और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:   Strategy:- उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: पहले दिन देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस की जीत, कप्तान नंदिनी कश्यप बोलीं- हर मैच की बनाई है अलग रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *