देवप्रयाग से श्रीनगर मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार संख्या HR-68 C 1242 ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप,
देवप्रयाग से लगभग 4 किलोमीटर श्रीनगर की ओर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी।
वाहन में चालक सहित कुल पाँच लोग सवार थे। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह और एसडीआरएफ श्रीनगर से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में दो रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।
एसडीआरएफ टीमों के पहुँचने से पहले ही जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
बाद में एसडीआरएफ की दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाला।
घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और नदी मार्ग को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
घायलों के नाम:
उत्तम सिंह (33 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह, ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग।
टीशा रावत (18 वर्ष) पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग।
सुनीता देवी (45 वर्ष) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग।
मृतकों के नाम:
सत्येश्वरी देवी (72 वर्ष) पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, कर्णप्रयाग, चमोली।