Headlines

Chhath Mahaparva:- उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती ने किया व्रत का पारण

पंचूर वार्ता |लोक आस्था

देहरादून, 16 नवम्बर 2026।

लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ।

महापर्व के अंतिम दिन सुबह से ही नदी, तालाबों और जलाशयों के किनारे बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।

व्रती महिलाएं और पुरुष उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

छठ पूजा के अंतिम दिन को उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है।

व्रती सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं और पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ छठ घाट पहुंचते हैं।

बांस के सूप और टोकरी में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, केला तथा अन्य प्रसाद सजाकर भगवान सूर्य की आराधना की जाती है।

उगते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती छठी मैया से परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का हुआ पारण-

छठ महापर्व में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष धार्मिक महत्व है।

मान्यता है कि सूर्यदेव की उपासना से जीवन में सुख, शांति,

आरोग्य और समृद्धि आती है। अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास सहित चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया।

संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना-

सूर्य उपासना के इस महापर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष अपनी संतान की लंबी आयु,

अच्छे स्वास्थ्य, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं।

छठ पूजा में शुद्धता, संयम, अनुशासन और कठिन तपस्या का विशेष महत्व है।

यह पर्व प्रकृति और सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी प्रतीक है।

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है।

छठ के पारंपरिक गीतों, भक्ति और लोक आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धालु अगले वर्ष फिर छठी मैया के महापर्व की प्रतीक्षा करेंगे।

छठी मैया की जय और भगवान सूर्यदेव की जयकार के साथ आज महापर्व का समापन होगा।

ये भी पढ़ें:   Trash:- गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *