Headlines

Guru Purnima:- गुरु नानक देव जी की जयंती आज, गुरुद्वारों में गूंजेंगे कीर्तन और अरदास के स्वर

पंचूरवार्ता| प्रकाश पर्व

देहरादून 24 नवम्बर 2026।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक,

एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर को प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है।

देशभर के गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गुरुद्वारों में गुरबाणी कीर्तन, अरदास, लंगर और सेवा के माध्यम से गुरु नानक देव जी के विचारों को याद किया जाएगा।

गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में तलवंडी (वर्तमान ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था।

उन्होंने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समाज को प्रेम, भाईचारे, समानता, सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और जाति, धर्म तथा ऊंच-नीच के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का विशेष महत्व है।

इसका अर्थ है ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटना।

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।

श्रद्धालु मत्था टेककर सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना करते हैं।

कई स्थानों पर प्रभात फेरियां, नगर कीर्तन और विशेष लंगर सेवा भी आयोजित की जाती है।

गुरु नानक देव जी का जीवन आज भी समाज को एकता, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।

उनका संदेश है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और सभी के प्रति समान व्यवहार में निहित है।

ये भी पढ़ें:   Vaikuntha Chaturdashi:- भगवान विष्णु और महादेव की पूजा का विशेष महत्व; हरि-हर मिलन का पर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *