Headlines

Death:- कोटी रोड पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, पांच घायल

पंचूरवार्ता| दो की मौत, पांच घायल

देहरादून 26 नवम्बर 2026।

कालसी क्षेत्र में कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास गुरुवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और थाना कालसी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी सात लोगों को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 26 नवंबर 2026 को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि वाहन संख्या HP01A8028 हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से विकासनगर की ओर जा रहा था।

धमोग मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

एसडीआरएफ और थाना कालसी पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी सातों लोगों को खाई से बाहर निकाला।

इनमें पांच लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कालसी पहुंचाया गया।

वहीं, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल-

1. चमन लाल (45 वर्ष), निवासी ग्यारी, थाना चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश (चालक)।

2. डम्मल (32 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

3. नीशा (14 वर्ष), निवासी कंचनपुर, जिला अछाम, नेपाल।

4. उर्मिला (30 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

5. प्रदीप (5 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

मृतकों की पहचान-

. नरबहादुर (लगभग 52 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

. राधिका (2 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

एसडीआरएफ और कालसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दुर्घटना में फंसे सभी लोगों को खाई से बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Instruction:- राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *