Headlines

Pithoragarh News:- पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत 

पिथौरागढ़ -आपदा नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की गूटी गांव के पास खाई में एक व्यक्ति गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल में पहुंच गया एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उस व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे देखा तो उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

उस व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर पर वेकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति अपनी बकरी चरा रहा  था कि उसका अचानक पहाड़ से पैर फिसला और  वह  अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र गुमान सिंह

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *