Headlines

Dehradun News:- कार एक्सीडेंट में तीन की मौत पांच घायल

देहरादून -थाना डोईवाला को सूचना मिली की कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है,

इस सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया, मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने तीन घायलों कोे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर मालूम हुआ कि समय सुबह छः बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे दो वाहनों मारूती इको वाहन तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक में गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष,भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष, गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 05 वर्ष है।

घायल में जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी निवासी बालावाला उम्र 76 वर्ष, दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी निवासी, बालावाला  उम्र 07 वर्ष,मनोज पुत्र शिवराज सिंह निवासी सेलाकुई,  उम्र 31 वर्ष,बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष, आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *