Headlines

TehriNews:- साकनीधार के पास एक पिकअप गिरी खाई में एक की मौत 

टिहरी -जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि साकनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक नीरज चौहान एसडीआरएफ टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ  पिकअप वाहन जो ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था व अचानक  अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे व 01 व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद गया दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रोप से उतरकर पिकअप  तक पहुंच बनाई  वाहन में सवार अभिषेक रावत s/o शोवन सिंह रावत उम्र 22 वर्ष  जामनी खाल टिहरी गढ़वाल  की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व शव को खाई से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *