Headlines

RudraprayagNews:- अक्षय तृतीया के दिन दोपहर में खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

12 मई को को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,

•10 मई को श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।


रूद्रप्रयाग –  श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने आज शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा ( मुखीमठ) में कपाटोद्वान का मुहूर्त तय किया।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे है।

ये भी पढ़ें:   New Extension:- दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार

यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाट खुलने का समय तय किया जाना है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि,

पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि,तथा तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शनिवार 13 अप्रैल बैशाखी के शुभ अवसर पर तय हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *