Headlines

BageshwarNews:- बागेश्वर में पोकलैंड पर पत्थर गिरने से चालक खाई में गिरा हुई मौत 

बागेश्वर –  पुलिस थाना कपकोट ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि भद्रतुंगा मंदिर के पास एक पोकलैंड चालक पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिर गया है, जिसमें एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर  एस डी आर एफ टीम  के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए निकले। एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि यह पोकलैंड चालक मंदिर के पास पहाड़ियों पर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिर गया।

ये भी पढ़ें:   Deployment:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 1 एएसपी समेत 14 अधिकारियों को नई तैनाती

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उस व्यक्ति तक पहुंच बनाई जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए  नंदन सिंह रौतेला, उम्र-28 वर्ष निवासी बेरीनाग, बागेश्वर के शव को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *