देहरादून – कोतवाली विकासनगर ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि एक स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हथियारी के पास मंडावाधार पर नीचे लगभग 70 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी में गिर गई है।
इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम घटनास्थल पर पहुँचकर व स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों में अजय राय पुत्र अस्त्र राय, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जूडो विकास नगर देहरादून और निलिनी राय, 3 वर्ष, पुत्री अजयको बाहर निकालकर तत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया।
मृतका सीमा राय पत्नी अजय राय, उम्र 25 वर्ष के शव को खाई से बाहर निकालकर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया।
