Headlines

DehradunNews:-बांग्लादेशी से पुलिस तथा इनकम टैक्स की टीम ने चेकिंग के दौरान बरामद किए 14800 डॉलर

बरामद विदेशी मुद्रा के संबंध में जानकारी करने पर न ही कोई वैध दस्तावेज और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दे पाया बांग्लादेशी नागरिक।

देहरादून – मंगलवार रात आबिद अली, सहायक निदेशक इनकम टैक्स विभाग ने प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को फ़ोन कर सूचना दी कि उन्हें एक बांग्लादेशी नागरिक के विदेशी मुद्रा (US डॉलर) लेकर देहरादून आने के सम्बन्ध मे गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट व निरीक्षक सुधीर थापा CISF जौलीग्रान्ट एंव आबिद अली सहायक निदेशक व निरीक्षक योगेश पाल (इनकमटैक्स विभाग देहरादून) के साथ एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट पर चैकिंग की गयी,

ये भी पढ़ें:   Public Notice:-नेटवाड मोरी हाइड्रो पावर स्टेशन ने जारी की एडवाइजरी, नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील

चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन पुत्र मौ0 सिराजुल इस्लाम निवासी सिहं बागुरा, चटकिल नौआखाली बंगलादेश के पास से US डॉलर 100-100 के 148 नोट कुल 14800 US डॉलर बरामद हुए।

बरामद विदेशी मुद्रा के संबंध में  बांग्लादेशी नागरिक से पूछताज करने पर उसने बताया कि वह एक रोमन गिफ्ट कम्पनी मे काम करता है। आज वह सउदी अरब से दिल्ली होते हुए जौलीग्रान्ट आया तथा कम्पनी की ओर से हैंडी क्राफ्ट आईटम खरीदने के लिये सहारनपुर जा रहा था,

जिसके लिये वो 15000 US डॉलर साथ लेकर आया था तथा उसके द्वारा अन्य सामान खरीदने को 200 US डॉलर खर्च कर दिये शेष 14800 US डॉलर बचे, जिनकी भारतीय रूपये मे कीमत 12,39,091/- रू0 है।

ये भी पढ़ें:   Public Notice:-नेटवाड मोरी हाइड्रो पावर स्टेशन ने जारी की एडवाइजरी, नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील

मौके पर उस व्यक्ति से बरामद अमेरिकन डॉलर के सम्बन्ध मे दस्तावेज माँगने पर उसके द्वारा कोई वैध अभिलेख व डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नही कराया गया।

लोकसभा समान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वर्तमान में लागू आदर्श आचार सहिंता के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन से मिले 14800/- US डॉलर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *