Headlines

PithoragarhNews:-बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी चार की मौत चार घायल

पिथौरागढ़-  जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

इस सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे।

जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण

मृतकों में अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार,पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम,अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम, कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम, शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *