Headlines

DehradunNews:- धामों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर पर्यटन सचिव कुर्वे से मिले तीर्थ पुरोहित

देहरादून – आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन और धामों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर पर्यटन सचिव  सचिन कुर्वे की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के साथ बैठक आयोजित की गई ।

इसमें आगामी चार धाम यात्रा को लेकर महा पंचायत से जुडे तीर्थ पुरोहितों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में चार धाम में यात्राओं की संख्या सीमित किए जाने ,चारों धाम में टोकन व्यवस्था के अलावा बुनियादी सुविधाओं पर महा पंचायत ने सुझाव दिये।

बैठक में चार धाम महा पंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, चार धाम महा पंचायत के महासचिव डॉक्टर बृजेश सती, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ,

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल , बद्रीश पंडा पंचायत समिति बदरी नाथ के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल ,

महा पंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल , प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, अनिरुद्ध उनियाल, आलोक सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *