Headlines

Dehradun News:- शिखर फॉल के पास खाई में गिरा बाइकर SDRF ने रेस्क्यू किया

देहरादून- सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि शिखर फॉल, राजपुर में मसूरी पैदल ट्रैक पर एक बाइक सवार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।

इस सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुँच बनाई, जिसके उपरांत युवक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए।

अत्यधिक विषम व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रोप स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Demolished:-रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनी झोपड़ियों को रेलवे,जिला प्रशासन व पुलिस ने ध्वस्त किया 

घायल युवक जसन सिंह पुत्र मनमीत सिंह, निवासी- 06 नम्बर पुलिया, रायपुर, देहरादून।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम से  SI लक्ष्मी रावत,
Hc संतोष रावत, Hc रवि चौहान,Ct प्रवीण चौहान, Ct प्रदीप सती,उपनल कर्मी टिंकू,
पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी इन सात सदस्य। की टीम ने इस राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *