Headlines

DehradunNews:-रिहायशी इलाके में लगी आग पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू 

देहरादून – पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शिवाजी मार्ग खुडबुडा मौहल्ला में आंगनवाडी केन्द्र के समीप किसी घर में आग लग गयी है,

सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर सर्वप्रथम घटनास्थल के आस-पास की विद्युत आपूर्ति बन्द करवाकर राहत बचाव कार्य करते हुए।

आग लगने वाले स्थान पर निवास करने वाले करीब 15 परिवारों के व्यक्तियों व उनके बच्चों को, जो अधिकतर भीषण आग के धुए में फंस गये थे,

इनको सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया, साथ ही आसपास निवास करने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाकर कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से घरों में रखे सिलेण्डर व अन्य सामान हटवाए गए।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

तंग रास्तों से होते हुए फायर सर्विस की गाड़ी भी नजदीक से नजदीक पहुंची और स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस व कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से करीब डेढ-दो घंटे की अथक परिश्रम के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया।

घटनाक्रम कोई जनहानि नहीं हुई पर प्रभावित स्थान पर रहने वाले अधिकांश परिवारों का घरेलू सामान पूर्णतः जल गया। आग लगने के कारण का स्पष्ट रुप से पता नही चल पाया है । आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *