Headlines

DehradunNews:-कोबरा गैंग की कीनिया देश महिला तस्कर को हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ पुलिस ने पकड़ी 

कीनिया देश महिला तस्कर के कब्जे से लगभग 21 लाख रू0 मूल्य की 31 ग्राम अवैध कोकीन तथा नगदी हुई बरामद।


देहरादून –  पुलिस का नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध  कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिये चैकिंग की जा रही है।

कल रात  थाना राजपुर पुलिस ने मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से 01 विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता के कब्जे से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन तथा 16500 रू0 की नगदी बरामद हुई। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   Water Bypass :- सीएम धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

पूर्व में दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

(Regina Waweru Njeri D/O Waweru) रेजिना वावेरु नजेरी डी/ओ वावेरु हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, देहरादून में अस्थाई पता: दो बच्ची रोड नियर सिद्धार्थ लॉ कालेज रायपुर देहरादून

पूछताछ में अभियुक्ता रेजिना वावेरु ने बताया गया कि वह मूल रूप से केन्या देश की नागरिक है तथा वर्ष 2018 में टूरिष्ट वीजा पर भारत आई थी।

ये भी पढ़ें:   Strength:- युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत - सीएम धामी

इस दौरान दिल्ली में व कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई तथा उसके बाद से कोबरा गैंग के लिये काम करने लगी। अभियुक्ता डिमांड के हिसाब से कोकीन को दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटों व पैडलरों को सप्लाई करती है।

उक्त कोकीन की सप्लाई शहर में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों, कालेज, शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों व अन्य स्थानों पर डिमाण्ड के हिसाब से की जाती है, जिसमें अभियुक्ता द्वारा अपना कमीशन अलग से लिया जाता है।

अभियुक्ता द्वारा आज भी उक्त बरामद कोकिन को बास्क रेस्ट्रोरेन्ट मसूरी रोड में विदेशी लोगो द्वारा आयोजित की गई पार्टी में सप्लाई करना था, जिसे वह दिल्ली से देहरादून लेकर आयी थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:   Water Bypass :- सीएम धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

बरामदगी:-31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0),16500 रू0 नगद ,बैट्रीयुक्त इलेक्ट्रानिक तराजू

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *