Headlines

DehradunNews:- कोटि रोड़ धमोक मंदिर के पास यूटिलिटी गिरी तीन की मौत एक आदमी घायल 

देहरादून- थाना कालसी  ने एस डी आर एफ को सूचित किया कि कोटि रोड में छिबरो पावर हाउस के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर एस डी आर एफ की  रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए यूटिलिटी वाहन में सवार 04 लोगों में से एक घायल सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी किलारा थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया।

ये भी पढ़ें:   Jalabhishek:- कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी  ने हरकीपौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया

जबकि घटना में मृत कंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी सैनाटा थाना नेरवा हिमाचल, रोहित पुत्र स्वर्गीय विपिन निवासी चौपाल थाना चौपाल हिमाचल प्रदेश, मनमोहन तीनों लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *