Headlines

DehradunNews:-तीन लोगों ने फर्जी काग़ज़ों से किसी ओर के नाम करा दी जमीन की फर्ज़ी रजिस्ट्री 

देेहरादून – देवेन्द्र मित्तल पुत्र  मुन्नी लाल निवासी 546 गुरूनानक रोड, सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन ने 07/12/21 को थाना पटेलनगर में तहरीर दी कि हुमांयू परबेज व मौ0 वकील ने उनकी भूमि के फर्जी कूटरचित दस्ताबेज  तैयार कर उनकी भूमि विक्रय कर दी गयी है,

जिसके आधार पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 76/2021 धारा 420/467/468/471/120 बी भादवि बनाम हुमायू परवेज आदि पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में पुलिस टीम ने पूर्व में दो अभियुक्तों मौ0 वकिल तथा फईम अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। तथा 01 अन्य नामजद अभि0 हुमांयू परवेज ने न्यायालय से अन्तरिम जमानत ली गयी थी।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

इस प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करने को केस थानाध्यक्ष क्लेमेन्टाउन के सुपुर्द की गयी, जिनके द्वारा विवेचना में आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई,

जिसमें कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि का फर्जी बैनामा कराने में शामिल 03 अन्य अभियुक्तों हरिप्रकाश मित्तल पुत्र स्व0 ज्योति प्रसाद मित्तल, नवीन मित्तल पुत्र हरिप्रकाश मित्तल निवासी सहारनपुर, उ0प्र0 व सुशील गाबा पुत्र लालचंद निवासी सहारनपुर, उ0प्र0 का संलिप्त होना प्रकाश में आया।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों को  08 मई 24 को जनपद सहारनपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। अभि0 सुशील गाबा पुत्र लाल चन्द्र थाना सहारनपुर, उ0प्र0 का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरूद्ध भूमि धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त हुमायू परवेज ने  भूमि की फर्जी रजिस्ट्रियां कर उनसे प्राप्त पैसो को अपने सहारनपुर स्थित बैंक खाते में मंगवाया गया था, जिसे बाद में गणपति डैवलपर्स के नाम से बनी फर्म के खाते में स्थानान्तरित किया गया था, उक्त फार्म गिरफ्तार अभियुक्त हरिप्रकाश मित्तल, नवीन मित्तल के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

तथा अभियुक्त सुनील गाबा ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करने में अभियुक्तों की मदद की गई थी, साथ ही जमीन को बिकवाने के लिये ग्राहक/पार्टीयों को लाने की जिम्मेदारी भी अभियुक्त सुनील गाबा की ही थी, जिसके एवज में उसे मोटी धनराशि का भुगतान अभियुक्तों द्वारा किया गया था।

ये भी पढ़ें:   Vocal for Local:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र

गिरफ्तार अभियुक्त हरिप्रकाश मित्तल पुत्र स्व0 ज्योति प्रसाद मित्तल, निवासी बजोरिया रोड चर्च कम्पाउण्ड थाना सदर बाजार, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 76 वर्ष, नवीन मित्तल पुत्र हरिप्रकाश मित्तल बजोरिया रोड चर्च कम्पाउण्ड थाना सदर बाजार, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 52 वर्ष,

सुशील गाबा पुत्र लाल चन्द्र गाबा निवासी प्रेम वाटिका, थाना सदर बाजार, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 53 वर्षीय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *