Headlines

DehradunNews:-कालसी के लालढांग के पास टोंस नदी में डूबा हिमाचल का युवक

देहरादून – पुलिस थाना कालसी ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि लालढांग के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल सुरेश तोमर  एसडीआरएफ टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि यह युवक हिमाचल से अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने आया था व टोंस नदी में नहाने के दौरान  युवक अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नदी में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कुछ समय बाद कड़ी सर्चिंग के दौरान युवक अनुराग चौहान S/0 शयाम सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष किलोड हिमांचल प्रदेश के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Kapat Close :- पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *